ब्यूरो रिपोर्ट सुधीर सिंह कुम्भाणी सीतापुर ✍️
सीतापुर जनपद के सकरन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा खुर्द में जंगल से भटककर गांव पहुंचे एक बारहसिंगा पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम एक बारहसिंगा जंगल से भटककर गांव में पहुंच गया, जहां कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। यह दृश्य देख ग्रामीणों ने तत्काल लाठी-डंडों की मदद से कुत्तों को भगाया और बारहसिंगा को बचाने में सफल रहे।
घटना के दौरान घबराया हुआ बारहसिंगा गांव के एक घर में घुस गया, जिसके बाद घरवालों ने उसे सुरक्षित एक कमरे में बंद कर दिया। ग्रामीणों द्वारा तत्काल पुलिस एवं वन विभाग को सूचना दी गई।
वन विभाग के डिप्टी रेंजर एस. शैलेश के अनुसार घायल बारहसिंगा को उपचार के लिए रेंज कार्यालय बिसवां ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। फिलहाल वह खतरे से बाहर है और स्वस्थ होने के बाद उसे पुनः जंगल में छोड़ा जाएगा।
0 Comments