स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत दिनांक 22.02.2026 (रविवार) को जनपद के सभी 06 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया।
इस दौरान बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने हेतु फार्म-6, नाम विलोपन के लिए फार्म-7 तथा नाम, पता एवं अन्य प्रविष्टियों में संशोधन अथवा स्थानांतरण हेतु फार्म-8 पर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की गईं।
विशेष अभियान के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सुपरवाइजर्स द्वारा विभिन्न बूथों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा विधानसभा क्षेत्र 135-शाहजहांपुर के मतदेय स्थल संख्या 267 से 270 स्थित देवी प्रसाद इंटर कॉलेज तथा मतदेय स्थल संख्या 274 से 276 स्थित सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments