Breaking News

पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

जनपद – शाहजहाँपुर | दिनांक – 20.02.2026

थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना सदर बाजार में दर्ज मुकदमा संख्या 70/2026 धारा 108 बीएनएस के तहत नामजद अभियुक्त दीपक कुमार शुक्ला (44 वर्ष), निवासी ग्राम चिनौर, थाना सदर बाजार, को 20 फरवरी 2026 को अवन्ती बाई तिराहे से मुखबिर की सूचना पर करीब 12:40 बजे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त की तलाशी ली गई, जिसमें कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तारी के कारण से अवगत कराते हुए विधिक प्रक्रिया के तहत हिरासत में लिया और बाद में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, आगजनी तथा अन्य धाराओं से संबंधित मुकदमे शामिल हैं।

इस कार्रवाई में थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक, उपनिरीक्षक रणजीत बहादुर सिंह तथा कांस्टेबल मनीष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments