Breaking News

घर में घुसकर लूटपाट करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

 

ब्यूरो रिपोर्ट रहमान अली लखनऊ ✍️

लखनऊ के पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत थाना गोमतीनगर पुलिस ने घर में घुसकर लूटपाट करने वाले एक शातिर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 07 अगस्त 2025 को थाना गोमतीनगर में एक मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें आरोपी द्वारा वादी के घर में घुसकर अलमारी तोड़कर उसमें रखे पैसे और जेवर जबरन निकालने, परिजनों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने तथा जान-माल की धमकी देने का आरोप था। इस मामले की विवेचना चल रही थी।

इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अनिल कुमार पाण्डेय को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जनपद के बागडोगरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) के निर्देश पर की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त अनिल कुमार पाण्डेय (उम्र 44 वर्ष) मूल रूप से देवरिया जनपद का निवासी है। उसके विरुद्ध थाना गोमतीनगर में दर्ज मुकदमा संख्या 348/2025 के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में म0उ0नि0 कंचन तिवारी व उ0नि0 दीपक कुमार यादव शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments