लखनऊ, 16 फरवरी 2026:
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार की स्पष्ट नीति, साफ नीयत और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता के कारण आज उत्तर प्रदेश bottleneck से निकलकर देश की अर्थव्यवस्था का एक breakthrough बनकर उभरा है।
मुख्यमंत्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रदेश अब revenue deficit की स्थिति से बाहर निकलकर revenue surplus की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश ने उपद्रव की छवि को पीछे छोड़ते हुए अब उत्सव प्रदेश के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है।
उन्होंने प्रदेशवासियों को इस बदलाव का भागीदार बताते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और जनता के सहयोग से यह परिवर्तन संभव हुआ है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रदेश आगे भी इसी गति से विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments