लखनऊ, 16 फरवरी 2026:
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह हम सभी का दायित्व है कि हम अपने राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करें और संविधान की व्यवस्था के अंतर्गत संवैधानिक प्रमुखों के प्रति आदर और सम्मान का भाव बनाए रखें।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि समाज में ऐसा कोई भी आचरण नहीं होना चाहिए, जो देश की भावी पीढ़ी को गलत दिशा की ओर अग्रसर करे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे संविधान के मूल्यों का पालन करें और समाज में सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करें, जिससे आने वाली पीढ़ियों को सही दिशा और प्रेरणा मिल सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments