स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 28 फरवरी 2026। शासन की मंशा के अनुरूप जिला कारागार, शाहजहाँपुर में बंदियों के लिए नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता पैदा कर उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक और अनुशासित जीवन की ओर प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय शाहजहाँपुर से मेडिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. रोहताश ने बंदियों को नशे के शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों, मानसिक स्वास्थ्य के महत्व तथा नशामुक्त जीवन के लाभों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अरविन्द कुमार ने अपने संबोधन में बंदियों से नशे से दूर रहने, सकारात्मक सोच अपनाने और समाज की मुख्यधारा में पुनः जुड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक जे.पी. तिवारी, जेल चिकित्साधिकारी डॉ. अनुभव, कारापाल अनिल कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। जेल अधीक्षक जे.पी. तिवारी ने बंदियों से अपील की कि वे नशे को “ना” कहें और एक स्वस्थ एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के माध्यम से कारागार प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बंदियों के पुनर्वास और सुधार के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments