स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर।
दिनांक 17.02.2026 को देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने तीन दिवसीय आध्यात्मिक प्रवास के अंतर्गत ध्यान साधना हेतु शाहजहाँपुर पहुँचे।
रिलायंस परिसर में निर्मित हेलीपैड पर उनके हेलीकॉप्टर के आगमन पर जिलाधिकारी श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका औपचारिक स्वागत किया गया।
इसके उपरांत पूर्व राष्ट्रपति कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत काफिले के साथ आश्रम के लिए रवाना हुए। आश्रम पहुंचने पर मिशन के सचिव श्री उमा शंकर बाजपेई, संयुक्त सचिव श्री अर्जुन अग्रवाल, श्री गोपाल अग्रवाल, केंद्र प्रभारी श्री सर्वेश चंद्रा एवं श्री राज गोपाल अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
पूर्व राष्ट्रपति श्री कोविंद ने आश्रम पहुंचकर पूज्य दाजी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान व्यक्त किया तथा उनके साथ शिष्टाचार भेंट कर ध्यान साधना में सहभागिता की।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments