Breaking News

भटपुरा रसूलपुर: ग्राम पंचायत में बच्चों के लिए रस्सा–कसी प्रतियोगिता का आयोजन

 

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

भटपुरा रसूलपुर। मॉडल ग्राम पंचायत के बीआरपी क्लब खेल मैदान में ग्राम पंचायत की ओर से रस्सा–कसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जेपी पब्लिक स्कूल और संविलियन विद्यालय के 50-50 बच्चे शामिल हुए, जिन्हें 6-6 टीमों में बांटा गया।

खेल में जेपी पब्लिक स्कूल की सभी 6 टीमें विजेता रहीं। विजेताओं को ग्राम प्रधान अनिल कुमार गुप्ता के साथ सहयोग संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता और महासचिव विकास सक्सेना द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

ग्राम प्रधान अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि खेल बच्चों के स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और ग्राम पंचायत समय-समय पर विभिन्न खेलों का आयोजन करती रहती है। सहयोग संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता एवं महासचिव विकास सक्सेना ने बताया कि संस्था पूरे जनपद में जनहित कार्यक्रम संचालित कर रही है और समाज सेवा में रुचि रखने वाले व्यक्ति संस्था से जुड़ सकते हैं।

इस अवसर पर जेपी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य हिना खान, शिक्षिकाएं निदानाज़, लक्ष्मी गुप्ता, मंजू, अंजली यादव, साइमा खान, मंतशा, प्रांशिका आर्या, नीतू, फिज़ानाज़, अनामिका सिंह, राहिलानाज़, नाएमा नईम, अनाफशा अख्तर, रिंकी, नाएमा मुश्ताक, देवीना गुप्ता, मीनू गुप्ता, रोली द्विवेदी, हिना, एकता, उजमा, माला द्विवेदी, पायल दीक्षित, अंजलि राठौर एवं संविलियन विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र, अध्यापक मशकूर, अभिषेक सिंह, मीनाक्षी मिश्रा, सत्य प्रकाश आदि उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments