ब्यूरो रिपोर्ट कौशल किशोर लखनऊ ✍️
लखनऊ: राजधानी के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें डबल डेकर बस पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डबल डेकर बस लुधियाना से दरभंगा जा रही थी। इसी दौरान गोसाईगंज क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
बताया जा रहा है कि बस चालक को झपकी आने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments