ब्यूरो रिपोर्ट दर्शन गुप्ता लखनऊ ✍️
लखनऊ: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज एक डबल डेकर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे कई यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा की लगभग 10–12 गाड़ियां कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
एंबुलेंस टीमों ने त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया तथा सुरक्षित रूप से नजदीकी अस्पतालों तक पहुंचाया। वाहन संख्या 2885, 1312, 2632, 2033, 5058, 1312 एवं 1970 सहित अन्य एंबुलेंसों ने समन्वित रूप से कार्य करते हुए प्रत्येक वाहन से 4–5 मरीजों को अस्पताल पहुंचाया।
गंभीर रूप से घायल मरीजों को तत्काल रेफरल प्रक्रिया के माध्यम से उच्च चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया, जिससे समय पर उपचार संभव हो सका।
108 और 102 एंबुलेंस टीम की सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया और प्रोफेशनल कार्यशैली के कारण राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी ढंग से संपन्न हुआ। स्थानीय प्रशासन और चिकित्सा विभाग के समन्वय से घायलों को समय रहते आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments