शाहजहाँपुर, 10 फरवरी। आगामी होली पर्व को शान्तिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना कलान परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान उपस्थित नागरिकों से होली पर्व को आपसी भाईचारे और शान्तिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार सामाजिक समरसता के प्रतीक होते हैं और इन्हें परम्परागत रूप से शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाना चाहिए। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए आमजन से सहयोग मांगा गया।
पुलिस प्रशासन द्वारा त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु की जा रही तैयारियों की जानकारी भी दी गई। पीस कमेटी के सदस्यों ने अपने विचार रखते हुए पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और क्षेत्र में शान्ति एवं सौहार्द बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments