ब्यूरो चीफ तशरीफ़ अली, मेरठ ✍️
मेरठ। आईआईएमटी गंगानगर के मैदान पर मंगलवार 10 फरवरी 2026 को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी के निर्देशन में संपन्न हो रहा है। प्रतियोगिता के प्रथम दिन माछरा ब्लॉक की जूनियर वर्ग की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की।
विजयी टीमों, प्रतिभागी छात्र-छात्राओं एवं उनके प्रशिक्षकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बधाई दी गई। बुधवार को आयोजित होने वाली प्राथमिक वर्ग की प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को अग्रिम शुभकामनाएं भी प्रेषित की गईं।
प्रथम दिन के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे—
प्रतियोगिता के दौरान माछरा खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, राकेश तोमर, मोहम्मद इरफान, बिन्नी वर्मा, रेनू रानी, राजीव, अभिषेक, शिवकुमार, पुनीत कुमार, अमरदीप, सविता शर्मा सहित अन्य शिक्षक व अधिकारी उपस्थित रहे।
माछरा ब्लॉक के विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन को क्षेत्र की खेल प्रतिभा के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।
लखनऊ
0 Comments