स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
ददरौल विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय मधमावई का 23 फरवरी 2026 को मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए।
निरीक्षण के समय मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता का स्वयं अवलोकन किया गया। रसोईघर में आलू की सब्जी बनते हुए देखी गई तथा खाद्य सामग्री की जांच की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने आटे के कट्टों को जमीन पर न रखने के निर्देश दिए, ताकि खाद्य सामग्री सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण बनी रहे। साथ ही बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान बच्चों से विज्ञान, गणित एवं आगामी होली पर्व से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिनका बच्चों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई।
निरीक्षण के क्रम में दिव्यांग शौचालय का भी जायजा लिया गया। शौचालय में रनिंग वाटर की व्यवस्था न होने पर पानी की टंकी को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने छात्र संख्या बढ़ाने के लिए प्रधानाध्यापक को घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक एवं प्रेरित करने के निर्देश दिए।
0 Comments