स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
सिंगापुर: योगी आदित्यनाथ ने आज सिंगापुर प्रवास के दौरान भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रवासी भारतीयों की भूमिका की सराहना करते हुए मातृभूमि के प्रति दायित्वों के निर्वहन का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस धरती पर हम रहते हैं, उसके प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए और साथ ही अपनी मातृभूमि से जुड़े कर्तव्यों को भी दृढ़ संकल्प के साथ निभाना चाहिए। यही भावना हमें नई प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान करती है।
उन्होंने भारत और सिंगापुर के बीच मजबूत होते संबंधों का उल्लेख करते हुए द्विपक्षीय सहयोग को और सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेश, नवाचार और वैश्विक साझेदारी के लिए तेजी से उभरता हुआ केंद्र बन रहा है और प्रवासी भारतीय इसमें महत्वपूर्ण भागीदारी निभा सकते हैं।
#UPgoesGlobal
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments