Breaking News

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का आज शाहजहाँपुर आगमन, अतिथि गृह में रात्रि विश्राम


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 13 फरवरी।

उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री का आज जनपद का प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री शुक्रवार को सायं 8:00 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर रात्रि 11:00 बजे गन्ना शोध परिषद स्थित अतिथि गृह पहुँचेंगे, जहाँ उनका रात्रि विश्राम होगा।

जिला प्रशासन द्वारा भ्रमण को लेकर आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की गई हैं। पुलिस विभाग को मंत्री की वाई-प्लस श्रेणी सुरक्षा के अनुरूप स्कॉर्ट एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएँ मानक के अनुसार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चिकित्सा, आवास, नगर व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों हेतु संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यक्रम की सूचना जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। मंत्री के आगे के कार्यक्रम की रूपरेखा अतिथि गृह से ही निर्धारित की जाएगी।

जिला प्रशासन ने बताया कि भ्रमण के दौरान सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

Post a Comment

0 Comments