:शाहजहाँपुर, 12 फरवरी।
अपर मुख्य सचिव (समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग), उत्तर प्रदेश शासन तथा महानिदेशक-चपाम एवं एसआईआरडी का 14 एवं 15 फरवरी को जनपद में भ्रमण प्रस्तावित है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह 14 फरवरी (शनिवार) को प्रातः 6:00 बजे प्रस्थान कर प्रातः 9:00 बजे श्री राम चन्द्र मिशन योगाश्रम, शाहजहाँपुर पहुँचेंगे, जहाँ आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 12:00 बजे से अपरान्ह 2:00 बजे तक जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित स्थल पर “कर्मयोग, गद्य निषेध एवं विकसित भारत” विषयक संगोष्ठी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, प्रबुद्धजनों एवं अन्य हितधारकों के साथ भाग लेंगे। अपरान्ह 2:30 बजे से सायंकाल तक का समय आरक्षित रखा गया है तथा रात्रि विश्राम शाहजहाँपुर स्थित उपयुक्त गेस्ट हाउस में होगा।
15 फरवरी (रविवार) को पुनः श्री राम चन्द्र मिशन योगाश्रम में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में सहभागिता के पश्चात उनका लखनऊ के लिए प्रस्थान प्रस्तावित है।
भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था, बार्डर-टू-बार्डर स्कॉर्ट तथा गार्ड ऑफ ऑनर की मानक व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया है। वहीं चिकित्सा, आवास, खान-पान, संगोष्ठी आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराने हेतु सभी तैयारियाँ सुनिश्चित की जा रही हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments