लखनऊ।
राजधानी लखनऊ के मोहान रोड स्थित कैटिल घाट नहर पट्टी मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण हादसे का खतरा लगातार बढ़ रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, यह मार्ग आसपास की कॉलोनियों और मुख्य सड़कों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। गहरे गड्ढों के चलते खासकर दोपहिया वाहन चालक और स्कूली बच्चे सबसे अधिक जोखिम में हैं।
हाल ही में सड़क को गड्ढा मुक्त किए जाने के दावे किए गए थे, लेकिन कुछ ही समय में सड़क की स्थिति फिर से खराब हो गई। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्रदेश में सड़कों की गुणवत्ता को लेकर योगी आदित्यनाथ द्वारा समय-समय पर सख्त निर्देश दिए जाते रहे हैं, इसके बावजूद जमीनी स्तर पर हालात चिंताजनक बने हुए हैं।
क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क का तत्काल निरीक्षण कर स्थायी और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए, ताकि आमजन को सुरक्षित और सुगम यातायात की सुविधा मिल सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments