शाहजहाँपुर, 13 फरवरी 2026।
शाहजहांपुर में परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में चौराहों के पास लगने वाले जाम को हटवाया गया तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया गया।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई तथा विभिन्न पेट्रोल पम्पों का निरीक्षण भी किया गया। नियमों का उल्लंघन करते हुए बॉडीफाइड साइलेंसर लगाने वाले एक वाहन का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने के मामले में एक ऑटो को निरुद्ध किया गया तथा दो अन्य वाहनों के चालान भी किए गए।
इस अवसर पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हरिओम, यातायात उपनिरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय सहित पुलिस एवं परिवहन विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा।
समस्त वाहन स्वामियों से अपील की गई है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए नियमानुसार ही वाहन का संचालन करें, जिससे दुर्घटनाओं एवं असुविधा से बचा जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments