स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर: स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा एम.कॉम अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए “वर्तमान व्यवसायिक वातावरण में अंग्रेजी की उपयोगिता” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
इस व्याख्यान का उद्देश्य विद्यार्थियों को बदलते वैश्विक एवं कॉर्पोरेट परिवेश में अंग्रेजी भाषा के महत्व, उसके व्यावहारिक उपयोग तथा करियर से जुड़ी संभावनाओं से अवगत कराना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मोनिस ने आधुनिक व्यवसायिक जगत में प्रभावी संप्रेषण कौशल, पेशेवर व्यक्तित्व विकास, कॉर्पोरेट संचार, ईमेल लेखन, प्रस्तुतीकरण की शैलियों तथा साक्षात्कार के दौरान अंग्रेजी के प्रभावी प्रयोग जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी भाषा का मजबूत ज्ञान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर रोजगार एवं उद्यमिता के अवसर प्रदान करता है।
व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, भाषायी दक्षता और पेशेवर दृष्टिकोण को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। ओम गुप्ता ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में अंग्रेजी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि व्यावसायिक सफलता का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है, जो विद्यार्थियों को व्यापक अवसरों से जोड़ती है।
इस अवसर पर डॉ. कमलेश गौतम, डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. विजय तिवारी, डॉ. संतोष प्रताप सिंह, डॉ. रूपक श्रीवास्तव, अखंड प्रताप सिंह सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments