स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
मेरठ: मेरठ की पावन धरती को भारत की पौराणिक विरासत के साथ-साथ ऐतिहासिक महत्व का केंद्र बताते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह भूमि देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की साक्षी रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी धरती से क्रांतिनायक धन सिंह गुर्जर, राव कदम सिंह, क्रांतिकारी शाहमल और क्रांतिकारी मातादीन वाल्मीकि जैसे वीरों ने देश की आजादी के लिए संघर्ष का बिगुल फूंका था। उन्होंने भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का आह्वान करते हुए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ शंखनाद किया, जिसने पूरे देश में आजादी की अलख जगाई।
मुख्यमंत्री ने मेरठ की ऐतिहासिक भूमिका को स्मरण करते हुए कहा कि यह धरती न केवल अतीत की गौरवगाथा को दर्शाती है, बल्कि आज भी विकास और प्रगति की नई दिशा में आगे बढ़ रही है।
#रैपिडग्रोथ_की_रैपिडरेल
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments