स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर में नव निर्मित मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल का 23 फरवरी 2026 को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया गया।
निरीक्षण में पाया गया कि स्कूल परिसर में बाउंड्री वॉल और गार्ड रूम का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं डॉर्मिटरी, स्टाफ रेजिडेंस और बाल वाटिका के सिविल कार्य भी पूरे कर लिए गए हैं, जबकि विद्युत एवं प्लंबिंग कार्य अभी प्रगति पर हैं।
प्रधानाचार्य आवास के प्रथम तल पर स्लैब शटरिंग का कार्य जारी है। मिड डे मील भवन में ग्राउंड फ्लोर की स्लैब कास्टिंग का कार्य चल रहा है, जबकि मल्टी पर्पज हॉल में टिन शेड फिक्सिंग का कार्य प्रगति पर पाया गया। इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रिक सब स्टेशन में स्लैब शटरिंग तथा मुख्य भवन में ग्राउंड फ्लोर स्लैब शटरिंग का कार्य भी संचालित है।
निरीक्षण के दौरान श्रमिकों की संख्या अपेक्षाकृत कम पाई गई, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए और निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए।
शाहजहांपुर
0 Comments