स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
निगोही विकास खंड कार्यालय का 23 फरवरी 2026 को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित पाए गए।
निरीक्षण के दौरान मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम एवं विभिन्न पेंशन योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा अभिलेखों का परीक्षण करते हुए अलमारियों की व्यवस्था, उपस्थिति पंजिका तथा योजनाओं से संबंधित फाइलों का भी निरीक्षण किया गया।
संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी योजनाओं का संचालन समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए, जिससे लाभार्थियों को समय पर लाभ मिल सके।
इसके अतिरिक्त विकास खंड परिसर में संचालित प्रेरणा कैंटीन का भी अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कैंटीन में केवल उच्च गुणवत्ता के उत्पाद ही विक्रय किए जाएं, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments