स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर: विश्व यादव परिषद ने 27 फरवरी 2026 को प्रस्तावित फिल्म “Yadav Ji Ki Love Story” के प्रदर्शन को लेकर जिलाधिकारी शाहजहाँपुर को ज्ञापन सौंपकर आपत्ति दर्ज कराई है। संगठन का आरोप है कि फिल्म में “यादव” समाज को आपत्तिजनक एवं गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे समुदाय की भावनाएं आहत हो रही हैं।
जिला अध्यक्ष मोनू यादव (पुत्र यदुवीर सिंह), निवासी ग्राम व पोस्ट आयु, पुवायाँ, ने ज्ञापन में कहा है कि फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और सोशल मीडिया प्रचार सामग्री से समाज में रोष की स्थिति उत्पन्न हो रही है। संगठन ने आशंका जताई है कि बिना जांच के फिल्म का प्रदर्शन होने पर सामाजिक वैमनस्य, तनाव और कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है।
ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उचित जांच कराई जाए तथा जांच पूर्ण होने तक फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने हेतु आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। संगठन ने यह भी कहा है कि वे संबंधित साक्ष्य, पोस्टर और सोशल मीडिया लिंक उपलब्ध कराने को तैयार हैं।
ज्ञापन पर मोनू यादव सहित गोलू यादव, नीरज यादव, सोनू, अतुल यादव, नीलू यादव, लोकेश यादव, आशीष यादव, सचिन यादव, त्रिभुवन सिंह, मजेश यादव समेत अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर दर्ज हैं।
प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments