लखनऊ: लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। घुर-घुरी तालाब चौकी क्षेत्र में सघन पैदल गश्त कर सुरक्षा हालात का जायजा लिया गया।
गश्त के दौरान काकोरी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज छतरजीत सिंह, कांस्टेबल विवेक सिंह और कांस्टेबल जितेंद्र दिवान मौजूद रहे। पुलिस टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद किया तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के मद्देनज़र संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments