स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। Shahjahanpur के पुलिस लाइन परिसर में शनिवार को पुलिस अधीक्षक Rajesh Dwivedi के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 15 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिनमें से 02 दम्पत्तियों को आपसी समझौते के बाद सकुशल विदा किया गया।
परिवार परामर्श केंद्र में थाना खुदागंज क्षेत्र के एक दम्पति का मामला आया, जिनकी शादी लगभग एक वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदिका पिछले आठ माह से अपने मायके में रह रही थी। बताया गया कि पति द्वारा अपनी बहन के कहने पर निशानी की अंगूठी बेच देने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी। परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी वार्ता कराई गई और समझाइश के बाद दोनों ने साथ रहने पर सहमति जताते हुए समझौता कर लिया।
दूसरा मामला थाना रोजा क्षेत्र से संबंधित था, जहां दम्पति की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदिका ने पति के अत्यधिक शराब पीने और ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत की थी। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई, जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया और साथ रहने के लिए तैयार हो गए।
कार्यक्रम के दौरान परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी मधु यादव, महिला आरक्षी चन्द्रकान्ता शर्मा, मोनिका कुमारी, बबीता देवी तथा कांस्टेबल साकेत सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments