स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। जनपद Shahjahanpur में प्रतिष्ठित समाचार पत्र Amar Ujala द्वारा रॉयल पन्ना होटल में “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक Rajesh Dwivedi ने विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नारी सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा और समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों और सुविधाओं की जानकारी दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। अंत में आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments