Breaking News

विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 की तिथि बदली, अब 27 मार्च को होगा आयोजन

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर | 25 मार्च 2026

जिला स्तरीय “विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026” के आयोजन की तिथि में परिवर्तन किया गया है।
यह कार्यक्रम पहले 26 मार्च 2026 को आयोजित होना प्रस्तावित था, लेकिन अब इसे 27 मार्च 2026 को प्रातः 9:00 बजे आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन जी.एफ. कॉलेज, शाहजहांपुर में किया जाएगा, जहां जिले के युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं संबंधित लोगों से नई तिथि और समय के अनुसार उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।



Post a Comment

0 Comments