Breaking News

तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 35 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। Dharmendra Pratap Singh की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सदर, जनपद Shahjahanpur में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक Rajesh Dwivedi ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

आयोजित समाधान दिवस में कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस, आईजीआरएस (IGRS) तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के दौरान जांचकर्ता अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतकर्ता के साथ समस्या समाधान करते समय जीपीएस लोकेशन सहित फोटो अवश्य लें। साथ ही मौके पर ली गई फोटो को आईजीआरएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आईजीआरएस शिकायतों को गलत तरीके से स्पेशल क्लोज किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि ऐसा पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समाधान दिवस में आने वाले सभी लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार पांडेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments