स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
दिनांक: 25.03.2026
मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जनपद शाहजहाँपुर के समस्त थानों पर महिला सुरक्षा केन्द्र एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सशक्त बनाना रहा। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी दी गई।
जागरूकता कार्यक्रम में घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो अधिनियम एवं बाल विवाह प्रतिषेध कानून के बारे में विस्तार से बताया गया।
साथ ही आपातकालीन सहायता हेतु महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—
1090, 112, 1076, 1098, 181, 1930, 102 एवं 108—की जानकारी देते हुए उनके उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क एवं महिला आयोग के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
इसके अतिरिक्त पुलिस की पाठशाला एवं चौपाल के माध्यम से छात्राओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा, जागरूकता और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया, जिससे समाज में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल और मजबूत हो सके।
0 Comments