Breaking News

शाहजहांपुर में 67 देशी शराब दुकानों के लिए 9 अप्रैल को होगी ई-लॉटरी, प्रशासन ने पुलिस से मांगा सहयोग

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर, 30 मार्च 2026:

जनपद में अवशेष एवं नवसृजित देशी शराब दुकानों के व्यवस्थापन हेतु ई-लॉटरी का आयोजन आगामी 9 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। यह प्रक्रिया आबकारी नीति वर्ष 2026-27 के अंतर्गत द्वितीय चरण में संपन्न होगी।

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार, विकास भवन सभागार में सुबह 11 बजे से ई-लॉटरी की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें मॉडल शॉप सहित कुल 67 देशी शराब दुकानों का आवंटन किया जाएगा।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर निर्देशित किया गया है कि वे स्वयं या अपरिहार्य स्थिति में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को कार्यक्रम में उपस्थित कराएं। साथ ही लॉटरी स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है।

प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि ई-लॉटरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments