Breaking News

शाहजहांपुर में 31 मार्च को अवकाश के दिन भी खुला रहेगा परिवहन कार्यालय, कर जमा करने का मौका


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

जनपद में वित्तीय वर्ष की समाप्ति के मद्देनजर 31 मार्च 2026 को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद परिवहन विभाग का कार्यालय खुला रहेगा। यह निर्णय परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर लिया गया है।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस दिन कार्यालय में बजट, बकाया वसूली एवं प्रवर्तन से संबंधित कार्य किए जाएंगे। सभी संबंधित कर्मचारियों को कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही प्रवर्तन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि माह के अंतिम दिनों में राजस्व बढ़ाने के लिए बकाया कर वाले वाहनों के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्रवाई करें।

आम जनता से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने वाहन कर का भुगतान कर सकते हैं, क्योंकि अवकाश के दिन भी कार्यालय खुला रहेगा।

Post a Comment

0 Comments