ब्यूरो रिपोर्ट राज बहादुर लखनऊ ✍️
लखनऊ। सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड पार्षद कैंप कार्यालय पर 29 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 132वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण उत्साह एवं श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में राकेश चंद्र तिवारी (मंडल मंत्री), दीपक शाह (मंडल उपाध्यक्ष), सदगुरु (उपाध्यक्ष), रमन श्रीवास्तव (सेक्टर संयोजक), पुष्पा नेकी, सतीश साहू, दुर्गेश, प्रदीप, नीलू शर्मा, छोटेलाल, सत्य प्रकाश, प्रियंका दिवाकर, रोहित रावत, राजेश कुमार, शुभम यादव, खुशबू साहनी, कपिल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना और प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचारों को आत्मसात किया।
इस अवसर पर पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को प्रेरित करने वाला है। यह कार्यक्रम देशहित, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति लोगों को जागरूक करता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन विचारों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने देश के विकास एवं समाज की उन्नति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजन को जनजागरूकता और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments