ब्यूरो रिपोर्ट: आशीष कुमार ✍️
उन्नाव। जनपद उन्नाव पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि स्थानांतरित कर्मियों को तत्काल कार्यमुक्त कर उनकी अनुपालन आख्या प्रेषित की जाए।
जारी सूची के अनुसार कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल स्तर के कई कर्मचारियों को विभिन्न थानों और इकाइयों से स्थानांतरित कर नए तैनाती स्थल पर भेजा गया है। इनमें प्रमुख रूप से गौरव पाल, आशुतोष यादव, कुलदीप, दीपिका शुक्ला, सचिन कुमार, कपिल मावी, नवीन कुमार, संतकुमार, गिरीश कुमार, सौरभ तोमर, निखिल चौधरी, शैलेन्द्र सिंह, अंकित कुमार, गौरव कुमार, प्रिन्स, जितेंद्र गुप्ता, चारू कुमार, शुभम चौधरी, शुभम तोमर, प्रियंका, दीपक चौधरी एवं हेड कांस्टेबल श्वेता देवी शामिल हैं।
स्थानांतरण के तहत कई कर्मियों को पुलिस लाइन, सर्विलांस सेल, मानवाधिकार प्रकोष्ठ और न्यायालय सुरक्षा से हटाकर विभिन्न थानों जैसे बिहार, बीघापुर, अचलगंज, अजगैन, मौरावा, असोहा, बेहटा मुजावर, सफीपुर, बारासगवर, माखी और फतेहपुर चौरासी में नई तैनाती दी गई है।
इस संबंध में आदेश संख्या रीडर-टी-15 (स्था०)/2026 दिनांक 25 मार्च 2026 के तहत सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी इस आदेश को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
0 Comments