स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर | 28 मार्च 2026
वित्तीय वर्ष के समापन में मात्र तीन दिन शेष रहने के चलते जनपद में राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उप परिवहन आयुक्त, बरेली परिक्षेत्र के आदेशानुसार अवकाश के दिनों में भी परिवहन कार्यालय खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं।
इसी क्रम में दिनांक 29 मार्च 2026 (रविवार) एवं अन्य सार्वजनिक अवकाशों पर भी उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय शाहजहाँपुर खुला रहेगा। इस दौरान बकाया कर वसूली एवं प्रवर्तन संबंधी कार्यवाही की जाएगी।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) द्वारा संबंधित पटल सहायकों को निर्देशित किया गया है कि वे कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्य सुनिश्चित करें। साथ ही प्रवर्तन अधिकारी एवं यात्री/मालकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि माह के शेष दिनों में बकाया कर वाले वाहनों के विरुद्ध अधिक से अधिक प्रवर्तन कार्रवाई कर राजस्व बढ़ाया जाए।
आमजन से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अवकाश के दिनों में भी अपने वाहन संबंधी बकाया कर का भुगतान कर सकते हैं।
विभाग द्वारा यह पहल राजस्व बढ़ाने एवं लंबित करों की वसूली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।
0 Comments