Breaking News

पीएम श्री बेसिक स्कूल खुशहालगंज में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

 

ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। पीएम श्री बेसिक स्कूल खुशहालगंज में वार्षिक उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के अभिभावकों एवं रसोइयों को भी उनके सहयोग और योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी काकोरी श्री रामशंकर उपस्थित रहे। उनके साथ प्रधान नबी हसन, एआरपी स्मित कौर, सेक्रेटरी दीपिका पांडे तथा भारती एयरटेल फाउंडेशन से सुरेंद्र वर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजलि सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, प्रबंधन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Post a Comment

0 Comments