Breaking News

नवरात्रि व मिशन शक्ति के तहत तिलहर में पुलिस का फ्लैग मार्च, मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर।

मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) एवं नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत थाना तिलहर क्षेत्र में पुलिस द्वारा सघन पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

दिनांक 22 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त की गई। इस दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए 1090, 112, 181 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस द्वारा पैदल गश्त के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जनपद पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा नवरात्रि पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार सक्रिय है।

Post a Comment

0 Comments