शाहजहांपुर।
आगामी शहीद दिवस एवं विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी अभियान के अंतर्गत माय भारत शाहजहांपुर एवं जिला गंगा समिति द्वारा घाट स्थित श्री हनुमान मंदिर के समीप स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण का निर्माण करना रहा। इस दौरान माय भारत के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक घाट क्षेत्र में सफाई कर कूड़ा एकत्रित किया तथा लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के बाद कैंट क्षेत्र में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के कर्मचारी, जिला गंगा समिति, गंगा समग्र एवं मानवता वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने शहीदों को नमन करते हुए यह संकल्प लिया कि वे स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए निरंतर प्रयासरत रहेंगे और “मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी” की भावना को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है, जिसे हर व्यक्ति को अपने व्यवहार में शामिल करना चाहिए। वहीं डीपीओ डॉ. विनय सक्सेना ने कहा कि गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत नदियों की सफाई हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर सचिन पाठक, वैष्णवी सक्सेना, दिव्यांशी मिश्रा, आकांक्षा मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, नितीश यादव, हिमांशु सक्सेना, देवेश कुमार सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments