Breaking News

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला एयरोड्रम लाइसेंस, प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज लखनऊ में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर भारत सरकार द्वारा जारी एयरोड्रम लाइसेंस प्रस्तुत किया।

इस लाइसेंस के प्राप्त होने के साथ ही एयरपोर्ट के उद्घाटन तथा वाणिज्यिक उड़ानों की शुरुआत की दिशा में प्रक्रिया और तेजी से आगे बढ़ेगी। यह लाइसेंस एयरपोर्ट के संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को एयरपोर्ट परियोजना की वर्तमान प्रगति, निर्माण कार्यों की स्थिति तथा आगामी चरणों की विस्तृत जानकारी भी दी।

मुख्यमंत्री ने परियोजना को प्रदेश के विकास और निवेश के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से प्रदेश में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को भी वैश्विक स्तर पर मजबूती मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments