ब्यूरो चीफ शास्त्र तिवारी, बहराइच ✍️
बहराइच। जनपद के हुजूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भग्गड़वा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक की गुमशुदगी 3 मार्च को कटरा क्षेत्र में दर्ज कराई गई थी। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार को भग्गड़वा गांव स्थित एक कुएं में शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments