स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जनपद में होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के बाद दिनांक 05 मार्च 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी शाहजहाँपुर एवं पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर की उपस्थिति में जनपद के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
होली मिलन समारोह के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश दिया। इस मौके पर अधिकारियों ने जनपद में होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सकुशल सम्पन्न कराने में पुलिस बल द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही भविष्य में भी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द और उत्साह को बढ़ावा देना रहा, ताकि पुलिस बल जनपद में कानून-व्यवस्था को प्रभावी रूप से बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रह सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments