स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
दिनांक: 27.03.2026
मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना कटरा पुलिस द्वारा एक सराहनीय कार्य करते हुए युवती को समझा-बुझाकर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
यह कार्यवाही महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
घटना विवरण:
थाना कटरा पर आई पीड़िता सविता, जो पारिवारिक विवाद के चलते घर से नाराज होकर थाने पहुंची थी, को पुलिस टीम द्वारा धैर्यपूर्वक समझाया गया।
इसके बाद परिजनों को थाने बुलाकर आपसी संवाद कराया गया, जिससे
मामले का शांतिपूर्ण समाधान करते हुए युवती को सकुशल उसके परिवार के सुपुर्द किया गया।
इस पूरी कार्यवाही में पुलिस टीम द्वारा संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी का परिचय दिया गया,
जिससे महिलाओं के प्रति पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।
यह पहल मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों—नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी सशक्तिकरण—को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने का उदाहरण है।
0 Comments