स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
जनपद शाहजहाँपुर में थाना बण्डा पुलिस ने चलाए जा रहे अभियान “तलाश वांछित, वारंटी, जिलाबदर अपराधी” के तहत बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए वांछित अभियुक्त छोटू उर्फ सेखू (23 वर्ष, निवासी रनमस्तपुर बुजुर्ग) को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त पर अपनी नाबालिग पुत्री (लगभग 16½ वर्ष) को भगा ले जाने का आरोप था। मामला दिनांक 30.01.2026 को थाना बण्डा में पंजीकृत मुकदमा मु0अ0सं0-42/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के अंतर्गत था। विवेचना के दौरान मुकदमा में धारा 87 की वृद्धि की गई।
गिरफ्तारी आज दिनांक 01.03.2026, सुबह 11:05 बजे रनमस्तपुर बुजुर्ग मोड़ के पास की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार राय, उ0नि0 जुगेश कुमार शर्मा, उ0नि0 राहुल कुमार, का0 2054 विक्रान्त मलिक और का0 2089 मोहित पंवार शामिल रहे।
![]() |
| विज्ञापन |
थाना बण्डा पुलिस ने कहा कि यह अभियान जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों की समय पर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार जारी है।
पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना/पुलिस प्रशासन को दें, ताकि जनपद सुरक्षित और शांति पूर्ण रह सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments