Breaking News

मिशन शक्ति 5.0 के तहत 24 घंटे में गुमशुदा महिला बरामद, जैतीपुर पुलिस की सराहनीय कार्यवाही

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर।
जनपद में संचालित “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत थाना जैतीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गुमशुदा महिला को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार कार्यवाही की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बझेडा भगवानपुर निवासी मुकेश कुमार ने 21 मार्च 2026 को अपनी पत्नी निशा देवी के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना थाना जैतीपुर में दर्ज कराई थी। मामले की जांच उपनिरीक्षक इतेश तोमर द्वारा की जा रही थी।

प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए महिला को खोज निकाला और सुरक्षित रूप से परिवार को सौंप दिया।

यह कार्रवाई मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की संवेदनशीलता, सक्रियता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

Post a Comment

0 Comments