शाहजहांपुर, 30 मार्च 2026:
जनपद में मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर में ‘बाल विवाह को ना’ चैंपियंस सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को कप प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें महिला सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही 181, 112, 1098, 1090, 108 और 1076 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर अधिकारियों ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक रहने और इसके विरुद्ध आवाज उठाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित किशोरियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में अमृता दीक्षित (जिला मिशन कोऑर्डिनेटर), अर्चा मिश्रा (काउंसलर), पारुल सिंह (केस वर्कर), रश्मि देवी, कीर्ति मिश्रा (जेंडर स्पेशलिस्ट), निकेत कुमार सिंह (बाल संरक्षण अधिकारी), प्रतिभा मिश्रा (काउंसलर), विनय शर्मा (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर), सुधीर कुमार (सुपरवाइजर) एवं आरती त्रिवेदी सहित अन्य कर्मी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
0 Comments