Breaking News

ददरौल विधानसभा में समाजवादी पार्टी की बैठक, मिशन 2027 को लेकर जनता से जुड़ने की अपील

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर, 30 मार्च 2026:

ददरौल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत झाबरा में कश्यप समाज द्वारा समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और सरकार बनाने के लिए जनसमर्थन जुटाने की अपील की गई।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने और समर्थन देने का संकल्प लिया। साथ ही जनता को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए उन्हें जागरूक किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों को शुभकामनाएं दी गईं, वहीं शोक संतप्त परिवारों से मिलकर संवेदनाएं भी व्यक्त की गईं।


कार्यक्रम में ठाकुर लखन प्रताप सिंह सहित सुमित कनौजिया, नितिन कश्यप, अखिलेश कश्यप, बृजपाल कश्यप, गुड्डू कश्यप, अंकित कश्यप, देवेंद्र कश्यप, अरुण कुमार कश्यप, वीरेंद्र कश्यप, दीपक कश्यप, प्रिंस कश्यप, जितेंद्र कश्यप, राजीव कश्यप समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन “आपका बेटा, आपका सेवक” के संदेश के साथ किया गया, जिसमें क्षेत्र के प्रति सेवा भाव और जनसमर्पण की बात दोहराई गई।

Post a Comment

0 Comments