ब्यूरो रिपोर्ट: रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पश्चिमी जोन में आगामी रमजान माह और होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
इसी क्रम में DCP West Lucknow द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला, प्रभारी निरीक्षकों एवं चौकी प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों त्योहारों के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मिश्रित आबादी वाले इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए, नियमित गश्त बढ़ाई जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर निगरानी रखते हुए भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों, धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments