Breaking News

जेपी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से बांटे गए रिजल्ट, टॉपर्स हुए सम्मानित

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर | 28 मार्च 2026

जनपद की मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गन्ना शोध परिषद के हाल में किया गया, जहां सभी बच्चों को उनका रिजल्ट कार्ड वितरित किया गया तथा टॉपर्स को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह उम्र सीखने और आनंद लेने की होती है, इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ जीवन का आनंद लेते हुए आगे बढ़ें और अपने माता-पिता एवं देश का नाम रोशन करें।

विद्यालय के प्रबंधक अनिल गुप्ता (प्रधान) ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है और इसी उद्देश्य से 11 वर्ष पूर्व इस विद्यालय की स्थापना की गई थी। वर्तमान में इस स्कूल में क्षेत्र के लगभग 103 गांवों के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

पूरे वर्ष की मेहनत का परिणाम पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, विधायक सलोना कुशवाहा, शिल्पी गुप्ता, सुरेंद्र वाल्मीकि सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्य हिना खान, कोषाध्यक्ष बबिता गुप्ता, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समारोह का वातावरण उत्साह, गर्व और खुशी से सराबोर रहा।

Post a Comment

0 Comments