Breaking News

शाहजहाँपुर पुलिस के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, कई प्रतियोगिताओं में जीते पदक, एसपी ने किया सम्मानित

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर | 28 मार्च 2026

जनपद शाहजहाँपुर पुलिस के खिलाड़ियों ने विभिन्न जनपदों में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

बिजनौर में आयोजित बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता (25 से 28 फरवरी 2026) में महिला हैंडबॉल टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि पुरुष हैंडबॉल टीम एवं बास्केटबॉल टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं, बदायूँ में आयोजित पुलिस खेल प्रतियोगिताओं (9 से 11 मार्च 2026) में भी शाहजहाँपुर पुलिस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म रेसलिंग में खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बॉक्सिंग एवं कुश्ती प्रतियोगिताओं में भी कई खिलाड़ियों ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किए। विशेष रूप से महिला आरक्षी सुधा ने कुश्ती एवं बॉक्सिंग दोनों में प्रथम स्थान हासिल कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, प्रतिसार निरीक्षक एवं टीम प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे।

शाहजहाँपुर पुलिस के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनके अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट खेल भावना को दर्शाती है, जिससे जनपद का गौरव बढ़ा है।

Post a Comment

0 Comments