स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर, 30 अप्रैल 2026। जनपद में 3 मई (रविवार) को आयोजित होने वाली NEET (UG)-2026 परीक्षा के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष परीक्षा जनपद के 7 निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में स्वामी शुकदेवानन्द स्कूल (मुमुक्षु आश्रम), गांधी फैज़-ए-आम डिग्री कॉलेज (कैंट), पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 (ओसीएफ कैंट), पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 (कैंट), इस्लामिया इंटर कॉलेज (जिला कारागार के निकट), स्वामी धर्मानन्द सरस्वती इंटर कॉलेज (मुमुक्षु आश्रम, बरेली मोड़) तथा पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज (खिरनीबाग) शामिल हैं।
प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और सभी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहॉपुर
0 Comments